Soldier'S Arranged Wife

Soldier'S Arranged Wife

"बंधन अनजाना सा "

"A Beautiful Unknown Bond - Tied by Destiny"

...""कभी-कभी ज़िंदगी उन मोड़ों पर ले आती है,...

...जहाँ रास्ते तो अपने होते हैं.... पर हमसफ़र अजनबी।"...

🏞️ हिमाचल प्रदेश-एक ऐसी जगह जहाँ पहाड़ आसमान को छूते हैं और नदियाँ गीत गाती हुई घाटियों से गुजरती हैं। सुबह का समय यहाँ किसी जादू से कम नहीं होता। बर्फ़ से ढकी चोटियों पर जब सूरज की पहली सुनहरी किरणें गिरती हैं, तो पूरा इलाका चमक उठता है, जैसे पहाड़ों ने सोने की चादर ओढ़ ली हो।

हवा में देवदार, चीड़ और मिट्टी की भीनी खुशबू घुली होती है-इतनी ताज़ा कि हर सांस दिल को सुकून देती है।

ऐसे ही एक आम सुबह थी... लेकिन ये सुबह ध्रुवी की जिंदगी में एक एहम मोड लाने वाली थी।

'ध्रुवी अरोड़ा', एक 26 वर्षीय NSS की NGO कार्यकर्ता, पहाड़ों के गाँवों में शहीद सैनिकों के बच्चों और सेना परिवारों की महिलाओं के लिए काम करती हैं। वो उन लोगों की ज़िंदगी आसान बनाने में लगी है, जिनकी कहानियाँ अक्सर किताबों में नहीं आतीं।

उस सुबह भी वह अपने लैपटॉप पर एक बच्चे के स्कूल एडमिशन के लिए रिपोर्ट टाइप कर रही थी, जब नीचे से माँ की आवाज़ आई -

"ध्रुवी बेटा, ज़रा नीचे आओ। तुम्हारे पापा को तुमसे कुछ ज़रूरी बात करनी है।"

"जहाँ हर मुस्कान के पीछे एक ख़ामोशी छुपी है, उस घर में चलिए - मिलते हैं ध्रुवी के परिवार से।"

'निर्मला अरोड़ा', ध्रुवी की माँ, एक शांत स्वभाव की घरेलू महिला थीं।

उनके हाथों में पहाड़ों की मिट्टी की खुशबू, और दिल में सिर्फ़ एक ही चिंता - अपनी बेटी की शादी।

'कर्नल (सेवानिवृत्त) संजय सिंघ अरोड़ा', ध्रुवी के पिता, सेना में तीन दशक की सेवा के बाद अब रिटायर हो चुके थे।

कहानी में आगे बढ़ते हैं,

वो सोचती रही शायद किसी केस में कोई दस्तावेज़ चाहिए होगा। लेकिन जैसे ही वो नीचे पहुँची, उसकी नज़र टेबल पर रखे एक बंद लिफ़ाफ़े पर गई।

उस पर साफ़ लिखा था : भारतीय सेना - गोपनीय दस्तावेज़

"ये क्या है पापा?" ध्रुवी ने पूछा। उसकी नज़र अब भी टेबल पर रखे उस बंद लिफ़ाफ़े पर टिकी थी।

कर्नल संजयसिंघ ने बिना उसकी आँखों में देखे जवाब दिया

"एक पुराना वादा है, जो अब निभाना है।"

ध्रुवी कुछ पल तक उन्हें देखती रही- "कैसा वादा?"

उनके चेहरे पर अजीब-सी गंभीरता थी, जैसे कुछ छुपा रहे हों, या कहने में हिचकिचा रहे हों।

"तुम्हारी शादी तय कर दी है... एक आर्मी अफसर से।"

ये शब्द सीधे उसके दिल में चुभे। जैसे किसी ने उसकी साँसों की रफ़्तार चुरा ली हो... जैसे उसकी पूरी दुनिया ने अचानक पीछे मुड़कर चलना शुरू कर दिया हो।

कुछ शब्द थे पर उनके पीछे एक ऐसी चुप्पी थी जो उसके भीतर बहुत कुछ तोड़ चुकी थी।

ध्रुवी वहीं खड़ी रह गई ,जैसे शरीर यहीं था पर रूह कहीं और जा चुकी थी। उसकी आँखों में पानी नहीं... एक ख़ामोशी थी - जो चीख़ बनकर अटकी हुई थी।

वो किसी और के नाम कर दी गई थी... बिना अपनी इजाज़त के। दिल ने बहुत कुछ कहना चाहा, लेकिन लफ़्ज़... गले में ही दम तोड़ बैठे।

कमरे की हवा में अब सिर्फ़ एक भारीपन था...

ऐसा लग रहा था मानो समय भी कुछ पल के लिए थम गया हो। पापा की आवाज़ अब भी कानों में गूंज रही थी, पर अब वो सिर्फ़ आवाज़ नहीं - एक फ़ैसले की मुहर बन चुकी थी।

ध्रुवी ने एक गहरी सांस ली।

वो जानती थी - ये शादी सिर्फ़ एक रिश्ता नहीं है, बल्कि उसकी आज़ादी और सपनों की परीक्षा भी बनने जा रही है।

माँ धीरे-से पास आईं, उनके हाथ में वही पुराना लिफ़ाफ़ा था जिसमें शायद वो भविष्य बंद था, जो ध्रुवी ने कभी चाहा ही नहीं था।

माँ ने कहा, "ध्रुवी, हम जानते हैं ये आसान नहीं है... लेकिन ये रिश्ता तुम्हारे भले के लिए ही है।"

ध्रुवी की नज़रें फर्श पर गड़ी रहीं।

कभी-कभी इंसान की ज़िंदगी में सबसे मुश्किल चीज़ होती है बिना लड़े हार मान लेना। लेकिन ध्रुवी वो नहीं थी जो आसानी से झुक जाए।

उसके भीतर कुछ दरक रहा था, लेकिन साथ ही कोई जिद भी आकार ले रही थी - अपने आप को खोए बिना इस रिश्ते को समझने की।

उसने खुद से वादा किया - "मैं इस रिश्ते में खुद को नहीं गुम होने दूंगी... लेकिन इसे ठुकराऊंगी नहीं और पूरी निष्ठा से निभाऊंगी।"

रात के समय,

सब सो चुके थे, पर ध्रुवी आँखों में नींद नहीं थी। वो खिड़की के पास जा बैठी

बाहर चाँद धुंधला था, जैसे आसमान ने भी कोई बात छुपा रखी हो।

हवा में एक अजीब सी ख़ामोशी थी...

जैसे कोई आने वाला हो - या कुछ बदलने वाला हो।

ध्रुवी की उंगलियाँ खिड़की की लकड़ी पर थिरकती रहीं,

लेकिन दिल की बेचैनी अब थमी नहीं। अचानक, हल्की सी सरसराहट हुई - जैसे किसी ने दरवाज़े के पास कुछ रखा हो।

वो धीरे से उठी...

दरवाज़ा खोला और देखा, फ़र्श पर एक छोटा सा काग़ज़ मोड़ा हुआ रखा था।

कोई नाम नहीं, कोई पहचान नहीं।

बस दो लाइनें थीं-

"हर रिश्ता वक्त मांगता है...

पर कभी-कभी वक्त ही सबसे बड़ा इम्तिहान बन जाता है।"

ध्रुवी सिहर उठी,

किसने लिखा था ये? और क्यों उसके दरवाज़े पर आया?

उसके पैरों के नीचे से जैसे ज़मीन खिसकने लगी।

क्या ये कोई इत्तिफ़ाक था!

या फिर वो कहानी जिसमें वो दाखिल हो चुकी थी,

पहले से ही किसी और के शब्दों में लिखी जा चुकी थी?

और पहली बार...

उसने शादी से नहीं, पर उस चुपचाप दस्तक से डर महसूस किया।

वो काग़ज़ उसने तकिए के नीचे रखा और बत्ती बुझाकर लेट गई। पर नींद अब और दूर जा चुकी थी।

क्योंकि अब ये सिर्फ एक शादी नहीं थी,

ये किसी अनजाने सच की शुरुआत थी।

"ज़िंदगी जब बिना चेतावनी के मोड़ बदलती है,

तो दिल अक्सर रास्ता ढूँढता नहीं - महसूस करता है।

🎐To be continued....

* क्या ध्रुवी इस अनजाने रिश्ते की गहराइयों को समझ पाएगी? या फिर यह कहानी भी रह जाएगी... अधूरी सी, अनकही सी?*

पढ़ते रहिए 'SOLDIER'S ARRANGED WIFE'

क्योंकि अगला पल कुछ नया कहेगा..."

इस कहानी को ऑडियोबुक फॉर्म में सुनने के लिए pocket fm में 'Soldier's Destined Bride' सुनिए।

"कभी-कभी प्यार की कहानी,

दो परिवारों के 'हाँ' कहने से शुरू होती है।"

"Destined souls, arranged by families."

एपिसोड्स
1 "बंधन अनजाना सा "
2 "एक रिश्ते की दहलीज पर"
3 "शादी एक दिन की, रिश्ता पूरी ज़िंदगी का"
4 "वो रिश्ता जो किस्मत ने बनाया"
5 "बंधन सात वचनों का "
6 "एक अनजानी शुरुआत"
7 "उसके साथ... अनजानी राहों पर"
8 "नया रास्ता, नया सफ़र "
9 "धड़कनों के बीच सुबह की पहली मुस्कान "
10 "तेरी मुस्कान, मेरा सुकून"
11 "सवेरे की वो आख़िरी नज़र"
12 "मुंबई में पहली सुबह "
13 "ट्रेनिंग का अंतिम दिन: अनकहा संदेश"
14 "सफर से वापस... एक अनकहा पल "
15 "अनकही नज़दीकियाँ और दस्तावेज़ीकरण"
16 "कुहासा-ए-रोहतास"
17 "करुणा और कर्तव्य"
18 "जलन में भी उसकी मासूमियत "
19 "महकती रसोई, धड़कते एहसास"
20 "तेरी बाहों में मेरी सुबह "
21 "संविधान के हाथों का जायका"
22 "तेरी बाहों का सुकून "
23 "सन्नाटा और चालें"
24 "शांति भरे लम्हें"
25 "सच्चाई का सामना "
26 "दुनिया चाहे बेरहम हो, पर तू मेरी पनाह है"
27 "पहली मोहब्बत की छुअन"
28 "पल की नज़ाकत🫂"
29 "टेडी बियर की जगह..."
30 "वो लम्हा, जिसने चारों की साँसें थाम ली"
31 "उसकी चुप्पी का जवाब"
32 "नन्हे से परिवार के पल"
33 "वो लड़की, जिसे ध्रुवी ने बचाया था"
34 "अधूरी सज़ा- इश्क़ की छाप "
एपिसोड्स

34 एपिसोड्स को अपडेट किया गया

1
"बंधन अनजाना सा "
2
"एक रिश्ते की दहलीज पर"
3
"शादी एक दिन की, रिश्ता पूरी ज़िंदगी का"
4
"वो रिश्ता जो किस्मत ने बनाया"
5
"बंधन सात वचनों का "
6
"एक अनजानी शुरुआत"
7
"उसके साथ... अनजानी राहों पर"
8
"नया रास्ता, नया सफ़र "
9
"धड़कनों के बीच सुबह की पहली मुस्कान "
10
"तेरी मुस्कान, मेरा सुकून"
11
"सवेरे की वो आख़िरी नज़र"
12
"मुंबई में पहली सुबह "
13
"ट्रेनिंग का अंतिम दिन: अनकहा संदेश"
14
"सफर से वापस... एक अनकहा पल "
15
"अनकही नज़दीकियाँ और दस्तावेज़ीकरण"
16
"कुहासा-ए-रोहतास"
17
"करुणा और कर्तव्य"
18
"जलन में भी उसकी मासूमियत "
19
"महकती रसोई, धड़कते एहसास"
20
"तेरी बाहों में मेरी सुबह "
21
"संविधान के हाथों का जायका"
22
"तेरी बाहों का सुकून "
23
"सन्नाटा और चालें"
24
"शांति भरे लम्हें"
25
"सच्चाई का सामना "
26
"दुनिया चाहे बेरहम हो, पर तू मेरी पनाह है"
27
"पहली मोहब्बत की छुअन"
28
"पल की नज़ाकत🫂"
29
"टेडी बियर की जगह..."
30
"वो लम्हा, जिसने चारों की साँसें थाम ली"
31
"उसकी चुप्पी का जवाब"
32
"नन्हे से परिवार के पल"
33
"वो लड़की, जिसे ध्रुवी ने बचाया था"
34
"अधूरी सज़ा- इश्क़ की छाप "

डाउनलोड

क्या आपको यह कहानी पसंद है? ऐप डाउनलोड करें और अपनी पढ़ाई का इतिहास रखें।
डाउनलोड

बोनस

ऐप डाउनलोड करने वाले नए उपयोगकर्ताओं को 10 अध्याय मुफ्त में पढ़ने का अवसर मिलता है

प्राप्त करें
NovelToon
एक विभिन्न दुनिया में कदम रखो!
App Store और Google Play पर MangaToon APP डाउनलोड करें