लेखिका के कुछ शब्द
आपकी पागल लेखिका
हेलो! या फिर मैं कहूँ नमस्ते या पाय लागू दीदी जी!!😁
आपकी पागल लेखिका
तो स्वागत है आप सबका मेरी इस देसी चैट स्टोरी में।
आपकी पागल लेखिका
वैसे मुझे पढ़कर आप सब लोग यही सोच रहे होंगे न कि, कौन है ये बेवकूफ जो मंटू पर हिंदी में कहानी लिख रहा है।
मंटू? अब ये क्या बला है???
आपकी पागल लेखिका
तो बता दे कि मंटू - हमारे Mangatoon का देसी नाम है जो मैंने अभी-अभी रखा है।
अब आपके मन में सवाल होगा कि मेरा ये मंटू पर शुद्ध देसी हिंदी में कहानी लिखने का मन क्यों हुआ?
आपकी पागल लेखिका
यार सिंपल सी बात है एक भी कहानी हिंदी में नहीं है इस प्लैटफॉर्म पर और जो है वो Hinglish में। और भाई इस Hinglish नाम की मिली-जुली भाषा को पढ़ने से न मेरा दिमाग फ्यूज हो जाता है।
आपकी पागल लेखिका
भाई मतलब क्या है ये? लैंग्वेज का भी सलाद बना के रखा। ऐसा नहीं है कि मुझे इंग्लिश नहीं आती है। मैंने पहले ये स्टोरी इंग्लिश में ही लिखी थी पर फिर मेरे अंदर बैठे ज्ञान के कीड़े ने मुझे दुतकारा।
मेरे अंदर का कीड़ा
हाँ, हाँ लो अब तुम भी बन जाओ विदेशी! और लिखो इंग्लिश में। मातृभाषा की तो कोई इज्जत ही नहीं है।🤧
मेरे अंदर का कीड़ा
मैं जा रहा हूं प्राचीन काल में!
आपकी पागल लेखिका
😅😅 हेहेहे... ऐसा कुछ भी नहीं है। दरअसल मैंने देखा कि इंग्लिश लैंग्वेज में यहाँ ढेरों रोमांटिक कहानियों की भरमार पड़ी हुई है। पर हिन्दी में एक भी नहीं! तो मैंने स्टोरी के ड्राफ्ट डिलीट कर उन्हें हिंदी में लिखने की ठानी।
आपकी पागल लेखिका
और अब देखते हैं आप सबको ये स्टोरी कैसी लगेगी। क्या मेरा ये एक्सपेरिमेंट सक्सेसफुल होगा? ये तो आप सबके कमेंट्स ही बताएँगें।
आपकी पागल लेखिका
तो अलविदा मेरी प्यारी दीदियों और भाईयों- एक मिनट! अच्छा ये लव स्टोरीज क्या भाई लोग भी पढ़ते हैं क्या? क्योंकि मैंने तो आज तक किसी लड़के को लव स्टोरीज पढ़ते नहीं देखा।
आपकी पागल लेखिका
Correction~ तो अलविदा मेरी प्यारी दीदियों और दीदियों!!!
आपकी पागल लेखिका
मिलते है स्टोरी के अगले पार्ट में।
आपकी पागल लेखिका
सुरक्षित रहे! सावधान रहें! और दूसरों को अपनी सुंदरता से जलाते रहे!😉
Comments