What the Love ‽ {Hindi}
Episode 1 जब पहली बार वो टकराए...
......(Scene - कॉलेज कैंटीन, दोपहर का वक्त। भीड़भाड़, हंसी-मज़ाक, और बीच में बैठी वो - सबकी क्रश।)......
लड़का (अपने दोस्तों से): "कौन है ये लड़की? हर दिन देखता हूं, लेकिन आज... कुछ अजीब लगा यार। जैसे... कहीं पहले मिल चुका हूं..."
दोस्तः "अरे भाभी है सबकी ! कॉलेज की स्टार - काजल सिंह. हर लड़का उसके पीछे है... पर वो किसी को घास भी नहीं डालती।"
...(काजल अपने फ्रेंड्स के साथ बैठी है, मस्ती कर रही है। तभी लड़का पास से गुज़रता है और उनके बीच नजरें टकरा जाती हैं।)...
काजल (सोच में): "ये कौन है? पहली बार देखा कॉलेज में... पर कुछ जाना-पहचाना सा क्यों लग रहा है? ये आंखें... ये चेहरा... अजीब है।"
...(लड़का थोड़ा हड़बड़ाता है, और जैसे ही वो निकलता है, उसके कान में एक धीमी सी फुसफुसाहट आती है)...
आवाज़ः "पिछला जन्म... खून... आग... वादा... मत भूलो..."
लड़का (डरते हुए): "नहीं! अब ये सब फिर से शुरू नहीं हो सकता। इस बार नहीं... इस बार मैं बस एक नार्मल लाइफ चाहता हूं।"
...(Scene कट होता है और हमें फ्लैशबैक में दिखता है – काजल का पिछला जन्म। वह तलवार लिए एक वैंपायर हंटर है, और लड़का... एक खूबसूरत मगर अकेला वैपायर। दोनों एक-दूसरे को मारने के लिए बने थे... लेकिन...कुछ बदल गया था...)...
Past Kajal (गुस्से में): "मैं तुम्हें छोडूंगी नहीं! तुमने मेरे गांव के लोगों को मारा !"
Past Vampire Boy: "मैंने किसी को नहीं मारा, काजल... मैं तुमसे प्यार करता हूं... और ये सच है।"
...(कट - वापस वर्तमान में। लड़का अब अकेले बैठा है, और सोच रहा है...)...
लड़का (धीरे से खुद से): "अगर उसे पता चल गया कि मैं वही हूं... उसका दुश्मन... फिर? क्या फिर से वही सब होगा? या... शायद इस बार वो मुझे माफ कर दे?"
...वो पास तो है, पर दूर क्यों लगती है?...
...(Scene - कॉलेज लाइब्रेरी, सन्नाटा। वो लड़का किताबों के बीच छिपकर उसे देख रहा है।)...
लड़का (मन में): "हर दिन उसे देखता हूं... वो मुस्कुराती है, हंसती है, जैसे कुछ हुआ ही नहीं कभी। शायद... उसके लिए कुछ हुआ ही नहीं। लेकिन मेरे लिए...? ये हर लम्हा सज़ा है।"
...(काजल अपनी फ्रेंड को किताब दिखा रही होती है।)...
काजलः "तू जानती है? उस दिन जब वो मेरी आंखों में देख रहा था... मुझे ऐसा लगा जैसे... जैसे कुछ छूट गया हो... पर क्या?"
फ्रेंड:"क्या तू उससे मिली है पहले? पुरानी यादें हैं?"
काजल (धीरे से): "नहीं... शायद नहीं... लेकिन अजीब सा लगता है... जैसे मेरा दिल किसी अनकहे सच को पहचान गया हो।"
...(कट टू – लड़के का POV. वो एक ब्लैक डायरी में कुछ लिख रहा है)...
डायरी वॉइस ओवरः "तुम्हें नहीं पता काजल, लेकिन मैं जानता हूं... पिछले जन्म में तुम मेरी मौत की वजह बनी थी... और इस जन्म में, तुम मेरी ज़िंदगी की वजह बन गई हो। क्या मैं फिर से तुम्हें खोने वाला हूं?"
...(Scene - रात, कैंटीन के बाहर। लड़का अकेले बैठा है। तभी काजल आती है। पहली बार वह खुद आकर उससे बात करती है।)...
काजल (धीरे से):"तुम... हमेशा मुझे देखते हो, है ना?"
लड़का (चौंकते हुए): "मैं... नहीं... बस... यूं ही..."
काजल (हंसते हुए): "तुम बहुत अजीब हो। जब से आए हो, हर बार जब मेरी आंखें तुम्हारी से मिलती हैं, दिल धड़कने लगता है।"
...(लड़का थोड़ा पीछे हटता है, जैसे डरता हो। काजल उसे गौर से देखती है।)...
काजलः "क्या... हम पहले कहीं मिले हैं?"
लड़का (धीरे से, आंखें झुकाकर): "तुम्हें कुछ याद नहीं आता... लेकिन मैं... तुम्हें कभी भूल नहीं पाया..."
(Background में हल्की हवा चलती है, और अचानक – काजल के गले का पेंडेंट अपने आप चमकने लगता है।)
काजल (हैरान होकर): "ये पेंडेंट... ये तो मां ने कहा था पिछले जन्म की निशानी है..."
लड़का (मन में): "नहीं... नहीं अभी नहीं... अगर उसे सब याद आ गया... तो शायद वो फिर से मुझसे नफ़रत करने लगे..."
***Download NovelToon to enjoy a better reading experience!***
Updated 12 Episodes
Comments
◇ Harshal ◇
your like story?
2025-07-30
1