" रिया मैं सब जानता हुं और समझता भी हुं मुझे सच्चाई जाननी है वरना bcca तुम्हें छोड़ेगा नहीं!" नीव ने कहा। " मेने कहा मैं कुछ नहीं जानती इस बारे में!" रिया ने कहा।
" ठीक है मत बताओ पर जब वो आयेगा तब क्या करोगी?" नीव ने कहा। " कौन victer उसका भी जवाब यही होगा!" रिया ने कहा। " Victer तुम्हें खत्म कर देगा!" नीव ने कहा।
नीव ने कहा और रिया से कार रुकवाई नीव कार से बाहर निकल गया और कहा," victer से बचकर रहना!" इतना कहकर नीव हवा की रफ्तार से गायब हो जाता है। रिया कार हॉस्पिटल की तरफ बड़ा देती है।
वेदान्त का चेकअप हुआ पर कोई बीमारी नजर नहीं आई। वेदान्त को तुरंत डिस्चार्ज कर दिया गया था। रिया वेदान्त को घर वापस लाई। नीव अभी भी दरवाजे पर खड़ा उनका इंतजार कर रहा था।
नीव ने रिया के पास जाकर कहा," विक्टर आ चुका है!" नीव की बात सुनकर रिया सहम गई उसे नही पता था कि विक्टर इतनी जल्दी आ जाएगा। " विक्टर कहां है?" रिया ने कहा।
" तुम्हें उसे ढूंढने की जरूरत नहीं है वो खुद तुम्हें ढूंढ लेगा!" नीव ने कहा। " Bcca ने तुम्हारे खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और उन्हें भेज दिया है!" नीव ने कहा। " पर तुम मेरी मदद क्यों करना चाहते हो?" रिया ने कहा।
" मैं bcca को अपना बनाना चाहता हूं!" नीव ने कहा। " ये नही हो सकता है!" रिया ने कहा। " क्यों नहीं हो सकता है?" नीव ने पुछा। " क्योंकि वो हमेशा ज्यादा ताकतवर है!" रिया ने कहा।
" मेरे पास अपनी एक फौज है जो मेरे इशारे पर मरने के लिए भी तैयार हैं!" नीव ने कहा। " शायद विक्टर तुम्हारे साथ वेदान्त को भी कुछ कर ना दे!" नीव ने कहा। वेदान्त का नाम सुनकर रिया सकपका गई। उसने तुरंत कहा," मैं तुम्हारी मदद करूंगी सिर्फ वेदान्त के लिए!"
" तो ठीक पहले हम यहां से निकलते हैं विक्टर के आने से पहले!" नीव ने कहा। नीव रिया और वेदान्त यहां से दूर किसी गुफा में थे। वेदान्त अभी भी बेहोश था। नीव ने वेदान्त के मुंह में एक सीरम डाला।
"अब इसे कुछ देर बाद होश आ जायेगा!" नीव ने कहा। रिया वेदान्त के पास बैठी हुई थी। तभी वहां एक लड़का और लड़की आते हैं। रिया उन्हें देखकर घबरा जाती है पर नीव उसे शांत करते हुए कहता है।
" घबराओ मत ये हमारी साइड है इससे मिलो ये है रियाना और ये है रोहन !" रिया ने दोनो को देखकर मुस्कुराया। " नीव bcca के चार लोगों को हमने मार दिया है पर इसमें हमारे एक साथी की जान चली गई!" रोहन ने कहा।
" बाकी के vempire कहां है?" नीव ने पुछा। " याना गांव की पहाड़ी पर हैं!" रोहन ने कहा। " ठीक है अब अगला हमला कब करना है मैं बताऊंगा!" नीव ने कहा। रोहन और रियाना वहां से चले गए।
तभी वेदान्त को होश आने लगा और वेदान्त ने अपनी आंखें खोल दीं। अपने आप को किसी अनजान जगह पाकर वेदान्त अचानक से उठ बैठा। " मैं कहां हूं?" वेदान्त ने पुछा।
" कहीं नहीं बस तुम बीमार हो!" रिया ने कहा। रिया ने वेदान्त को सब कुछ समझाया। वेदान्त को उन्होंने ये आश दी की वह उसे फिर से इन्सान बना सकती है।
***Download NovelToon to enjoy a better reading experience!***
Updated 6 Episodes
Comments
Asha Sahu
awesome
2024-07-17
0
Muskan roy
wow
2024-07-17
0
NamiLover
Awsm
2024-07-13
0