Prince Gupta
23/06/2025
Bajrang The superhero
Part 1 Ravana of the beginning of Kaliyug.
जब दुनियाभर पर फिर एक बार रावण राज्य चल रहा है।पर तब कोई राम नही होगा । लेकिन हम इसके गुलाम कैसे बनेगे ?और क्या कोई है जो हमे रावण राज्य से मुक्त कर सकता है ? यह शुरू कहा से हुआ।
वर्ष 2995 में, दुनिया तकनीकी युद्ध में डूबी हुई हैं। देशों की ताकत उनकी तकनीकी उन्नति से मापी जाती हैं। भारत 10वें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 100वें स्थान पर संघर्ष कर रहा है। श्रीलंका 11वें स्थान पर , और शीर्ष 5 देश जापान, अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन है।
एक दिन, भारत ने अयोध्या में एक रहस्यमयी पत्थर खोजा, जिसे 'सियाराम' नाम दिया गया है । इस पत्थर की शक्ति को समझने और उसका उपयोग करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसके लीडर डॉ. पावर शिवाए है। रिसर्च के दौरान, पता चला कि इस पत्थर की शक्ति से हनुमान जी की कुछ खास शक्तियाँ मिल जाएंगी lजैसे कि अपना आकार बढ़ाने या घटाने, अपना वजन बढ़ाने या घटाने, और यहां तक कि वजन कम करते हुए उड़ने की शक्तियां शमिल है ,बस कोई पवित्र जीव खाले।
उस पत्थर से बजरंग केपसियुल बनाया गया। डॉ. शिवाए ने तुरंत दो बजरंग केपसूल अपने दो जुड़वां बच्चों, बज और राव को खिलाए गए। ताकि भारत को भुखमरी जैसी समस्याओं से निपटने में मदद मिल सके। लेकिन इसके परिणामस्वरूप, दोनों बच्चों की उम्र तेजी से बढ़ने लगी और वे सामान्य बच्चों की तुलना में बहुत तेजी से बोलने और सीखने लगे। डॉ. शिवाए हैरान रह गए। 5 से 6 महीने में ही वे दोनों 5 से 6 साल के बच्चे बन गए। उन दोनों को आईबीसीएम यानी इंडियन बजरंग कैप्सूल मेंटेनेंस में ट्रेनिंग के लिए भेज दिया गया। जहाँ उन्होंने मार्शल आर्ट्स जैसे ताइक्वांडो, जूडो, कुंग फू और कराटे के साथ-साथ अपनी शक्ति का उपयोग करना सीखाया गया।10 साल के अंदर वे दोनों 20 साल के हुए और सारे मार्शल आर्ट्स के एक्सपर्ट बन गए । अब वे दोनों भारत के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है।
पर अब तक चीन ने पाकिस्तान और श्रीलंका की क्रमशः 75% और 25% ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया है। चीन दुनिया का 5वां सबसे ज़्यादा तकनीकी रूप से उन्नत और संसाधन संपन्न देश है। लेकिन चीन जानता है कि पूरे एशिया में सिर्फ़ भारत ही उसका मुक़ाबला कर सकता है। इसीलिए चीन ने भारत की आधी तकनीक नष्ट करने की योजना बनाई है। उन्होंने अभी बाली नाम का एक परमाणु रिएक्टर बनाया है जिसे पाकिस्तान और श्रीलंका में रखा गया है। यह सिर्फ़ एक परीक्षण है कि यह काम करता है या नहीं। तो भारत के पंजाब और तमिलनाडु इसके पहले शिकार होंगे। उसके बाद पूरा भारत प्रभावित होगा। लेकिन भारत के रॉ को अपने गुप्त AI एजेंट के ज़रिए पता चल गया कि चीन भारत पर दो तरफ़ से हमला होने वाला है।
Part 2 Ravan Vs Bajrang
coming soon.